फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal-fake-physiotherapist-cheats-elderly-man-of-4-lakh-in-name-of-knee-treat

Bhopal: घुटने का दर्द ठीक करने का झांसा, ब्लेड से लगाया चीरा और ‘जहर’ निकालने का दावा; बुजुर्ग से चार लाख ठगे

Sat, 08 Aug 2026 10:47 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 10:47 AM IST
सार

भोपाल में खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताकर 64 वर्षीय बुजुर्ग से 4 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिना ऑपरेशन घुटने का दर्द ठीक करने का झांसा देकर फर्जी इलाज किया और 10 लाख रुपये की मांग की। परिजनों ने समय रहते 6 लाख रुपये का चेक रुकवा दिया।

विज्ञापन
bhopal-fake-physiotherapist-cheats-elderly-man-of-4-lakh-in-name-of-knee-treat
मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तार गुजरात के अहमदाबाद से जुड़े होने की आशंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में साइबर ठगों और जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे डॉक्टर बनकर इलाज के नाम पर लोगों की सेहत और जेब, दोनों से खिलवाड़ कर रहे हैं। साइबर सेल की तमाम चेतावनियों के बावजूद ठग रोज नए पैंतरे अपनाकर सीधे-साधे नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक शातिर जालसाज ने खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताकर 64 वर्षीय बुजुर्ग को बिना ऑपरेशन घुटने का दर्द ठीक करने का झांसा दिया और उनसे चार लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन

सब्जी मंडी से बिछाया ठगी का जाल
पुलिस के अनुसार, सनसिटी निवासी 64 वर्षीय दीपरत्न सक्सेना जब बिट्टन मार्केट स्थित सब्जी मंडी गए थे, तब ठगों के गिरोह की नजर उन पर पड़ी। घुटने के दर्द से परेशान दीपरत्न से एक अज्ञात युवक ने हमदर्दी जताते हुए बातचीत शुरू की। उसने बताया कि उसके पिता भी इसी तरह के दर्द से पीड़ित थे और एक विशेषज्ञ डॉक्टर के इलाज से पूरी तरह ठीक हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद युवक ने उन्हें कथित फिजियोथेरेपिस्ट आशीष आचार्य का मोबाइल नंबर दिया। झांसे में आकर बुजुर्ग ने उससे संपर्क किया। दो दिन बाद आरोपी आशीष आचार्य उनके घर पहुंचा और दावा किया कि वह बिना किसी बड़े ऑपरेशन के घुटने का दर्द हमेशा के लिए ठीक कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 शरीर का जहरीला तत्व निकालने का दावा
आरोपी ने बुजुर्ग के घुटने में ब्लेड से छोटा-सा चीरा लगाया। इसके बाद एक उपकरण की मदद से थोड़ा तरल पदार्थ बाहर निकाला और उसे शरीर का जहरीला तत्व बताकर बुजुर्ग को डरा दिया। जालसाज ने दावा किया कि इस प्रक्रिया को बार-बार करने से बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी।


ये भी पढ़ें- Ujjain News: महाकाल दरबार में सीएम मोहन यादव, महिलाओं को रोजगार और न्यायिक व्यवस्था को मिली नई सौगात

10 लाख रुपये की डील
ठग ने इस कथित इलाज के बदले 10 लाख रुपये की मांग की। बुजुर्ग की पत्नी ने उसके झांसे में आकर 4 लाख रुपये नकद और 6 लाख रुपये का चेक दे दिया। हालांकि, रकम देने के बाद परिजनों को आरोपी की हरकतों पर शक हुआ। उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क कर 6 लाख रुपये के चेक का भुगतान रुकवा दिया। इससे परिवार की 6 लाख रुपये की रकम बच गई।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तार गुजरात के अहमदाबाद से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, गिरोह इसी तरह के तरीके से कई बुजुर्गों को अपना शिकार बना चुका है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed