फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni Clerk Exposed as Multi-Millionaire Lokayukta Raid Uncovers Luxury Farmhouses, Prime Plots news in hindi

सिवनी का बाबू निकला करोड़पति: फार्म हाउस, प्लॉट और लग्जरी गाड़ियों का खुलासा, लोकायुक्त ने मारा छापा; जानें

Sat, 08 Aug 2026 08:08 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 08:08 PM IST
सार

लोकायुक्त जबलपुर ने सिवनी के सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के पांच ठिकानों पर छापा मारकर आय से लगभग 500% अधिक, करीब 6.40 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया। जांच में फार्म हाउस, प्लॉट, लग्जरी वाहन, बैंक निवेश और जेवरात के दस्तावेज मिले।

विज्ञापन
Seoni Clerk Exposed as Multi-Millionaire Lokayukta Raid Uncovers Luxury Farmhouses, Prime Plots news in hindi
आरोपी बाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र, सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (बाबू) सुभाष शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास उसकी वैध आय से करीब 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।

विज्ञापन


5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
लोकायुक्त पुलिस को सुभाष शर्मा के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद शनिवार सुबह लोकायुक्त की दो टीमों ने सिवनी और जबलपुर स्थित पांच ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई शुरू होते ही विभाग और आरोपी के परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


1 करोड़ की वैध आय, 6.40 करोड़ से अधिक की संपत्ति
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, सुभाष शर्मा ने अपनी सरकारी सेवा के दौरान वेतन और अन्य वैध स्रोतों से करीब 1 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। जबकि छापेमारी में अब तक सामने आई चल-अचल संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 6 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक आंका गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह आय से अधिक संपत्ति का मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मटन का पहला निवाला और दिखा मरा हुआ चूहा, खंडवा के 25 साल पुराने होटल पर गंभीर आरोप; जांच शुरू

छापे में क्या-क्या मिला?

आलीशान मकान और प्लॉट:
जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर स्थित मुख्य निवास के अलावा आंबेडकर कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों में मकानों व खाली प्लॉटों के दस्तावेज मिले हैं।

फार्म हाउस:
पाटन तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में एक सर्वसुविधायुक्त फार्म हाउस मिला, जहां डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने जांच की।

लग्जरी वाहन:
गैराज से दो लग्जरी कारें और दोपहिया वाहन मिले हैं।

बैंक निवेश और जेवरात:
टीम को विभिन्न बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों में निवेश तथा सोने-चांदी के आभूषणों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

जांच जारी
लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रेखा प्रजापति, इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए सहित अन्य अधिकारी जमीन से जुड़े दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने पर आय से अधिक संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed