फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A 2-hour-15-minute lie led to the murderer's execution.In Belna Mahalpur news in hindi

MP: 2 घंटे 15 मिनट का झूठ पड़ा भारी...देवर की ऐसी गलती, पुलिस ने मिनटों में सुलझा दिया मर्डर केस; कैसे पकड़ा?

Sat, 08 Aug 2026 06:05 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 06:05 PM IST
सार

MP: रायसेन के बेलना महलपुर गांव में देवर ने चरित्र पर शक के चलते भाभी आरती आदिवासी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। गुमशुदगी का नाटक रचा, लेकिन समय को लेकर बोले गए झूठ ने पुलिस के सामने पूरी साजिश उजागर कर दी।

विज्ञापन
A 2-hour-15-minute lie led to the murderer's execution.In Belna Mahalpur news in hindi
भाभी और आरोपी देवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र के बेलना महलपुर गांव में 30 वर्षीय आरती आदिवासी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतका के देवर रेवाराम उर्फ हल्कू को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


यह मामला दो दिन पहले का है। सुबह करीब 6 बजे गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए श्मशान घाट की ओर गई थीं। श्मशान से लगे पानी से भरे खेत में उन्हें एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान आरती आदिवासी के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को एक अहम बात पता चली। शव मिलने से कुछ देर पहले ही रेवाराम ने डायल-112 पर फोन कर अपनी भाभी के लापता होने की सूचना दी थी। वह परिजनों के साथ आरती की तलाश का नाटक भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्राचार्य ने छात्राओं के टॉयलेट को किया इस्तेमाल, शिकायत के बाद निलंबित

पुलिस ने जब परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की तो बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि आरती रात करीब 2 बजे घर से निकली थी, जबकि रेवाराम ने पुलिस को बताया कि उसने आरती को रात 4:15 बजे घर से बाहर जाते देखा था। यही 2 घंटे 15 मिनट का अंतर पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया। देवनगर थाना प्रभारी के अनुसार, समय को लेकर आरोपी के बयान में बड़ा अंतर था, जिससे उस पर संदेह गहरा गया। अलग से सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।


आरोपी ने बताया कि उसे आरती के रात में घर से बाहर जाने पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वारदात वाली रात भी आरती के घर से निकलने पर वह रस्सी लेकर उसके पीछे गया। गांव से कुछ दूर जंगल के रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने रस्सी से आरती का गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने शव को श्मशान घाट के पास पानी से भरे खेत में फेंक दिया, मोबाइल पास की तलैया में फेंक दिया और हत्या में इस्तेमाल रस्सी को विदिशा रोड के पास धान के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतका का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed