Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
12th International Yoga Day celebrated at Shivaji Stadium in Panipat Pledge taken for a drug-free Haryana; yoga practitioners and experts honored
{"_id":"6a377cca5e39635e940c9f4c","slug":"video-12th-international-yoga-day-celebrated-at-shivaji-stadium-in-panipat-pledge-taken-for-a-drug-free-haryana-yoga-practitioners-and-experts-honored-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में शिवाजी स्टेडियम में मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नशा मुक्त हरियाणा का लिया संकल्प; योग साधकों और विशेषज्ञों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में शिवाजी स्टेडियम में मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नशा मुक्त हरियाणा का लिया संकल्प; योग साधकों और विशेषज्ञों का किया सम्मान
हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का जिला स्तरीय समारोह रविवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसका थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग और योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा रहा।
मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रहे। वहीं उपमंडल स्तर पर समालखा में स्थानीय विधायक मनमोहन भड़ाना और इसराना में सोनीपत के विधायक निखिल मदान रहे। जिला स्तरीय समारोह में विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संदेश सुना।
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि योग ने पूरी दुनिया को भारत की प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और जीवन दर्शन से परिचित कराया है। आज विश्व के अधिकांश देश योग को अपनाकर उसके लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पारित होने के बाद आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। योग हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।