फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Workers and farmers railed against the policies.

Panipat News: नीतियों के खिलाफ गरजे मजदूर-किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Workers and farmers railed against the policies.
संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत/मतलौडा। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की राज्य कार्यकारिणी की शनिवार को सामान्य बैठक हुई, जिसमें 10 अगस्त को जिला कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

मतलौडा में सीटू के नेतृत्व में शनिवार को अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को लघु सचिवालय पानीपत में होने वाले देशव्यापी जेल भरो कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं और सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पिंकी, सरोज देवी और कविता ने संयुक्त रूप से की। सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त और अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सुल्तान सिंह, उर्मिला और एसए खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कामरेड पहल सिंह तंवर ने की। राज्य महासचिव अनिल पवार एडवोकेट ने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चारों लेबर कोड रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महिला राज्य सम्मेलन जल्द मानेसर में होगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। एटक का राज्य सम्मेलन रेवाड़ी या पानीपत में कराने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। एटक ने रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन और पांच सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन किया। बिजली कर्मचारियों के 11 से 13 अगस्त के आंदोलन को भी समर्थन देते हुए सरकार से मांगों का समाधान करने की मांग की।


निगम कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था
पानीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग के आह्वान पर नगर निगम और दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल में करीब 500 कर्मचारी शामिल रहे, जिनमें दमकल विभाग के 93 अनुबंध कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारियों ने पालिका बाजार स्थित कार्यालय के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सड़कों और चौराहों पर करीब 50 टन कूड़ा जमा हो गया है। नगर निगम इकाई के अध्यक्ष नरेश कुमार अठवाल, राज्य सदस्य जसबीर चिंडालिया, दमकल विभाग से रविंद्र रोहिल्ला व रणबीर नांदल ने कहा कि गत 13 मई को सरकार और संघ के बीच कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अभी तक उनके नोटिफिकेशन (पत्र) जारी नहीं किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed