{"_id":"6a779572d7cf1b377704edb0","slug":"held-discussions-to-reduce-production-costs-and-increase-profits-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162059-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उत्पादन लागत घटाने, मुनाफा बढ़ाने के लिए किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उत्पादन लागत घटाने, मुनाफा बढ़ाने के लिए किया संवाद
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलित करते कंपनी के अधिकारी अन्य। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच उत्पादन लागत कम करना और मशीनों की कार्यक्षमता बनाए रखना उद्यमियों के लिए बड़ी चुनौती है। इसी को लेकर इंडियन ऑयल ने उद्यमियों के साथ एक मंच पर आकर औद्योगिक मशीनों के रखरखाव और ल्यूब्रिकेंट्स की सही तकनीकी जानकारी साझा की। बैठक में मशीनों के लिए सही ग्रेड और गुणवत्ता वाले ल्यूब्रिकेंट्स के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया।
कंपनी के अनुसार, सही ल्यूब्रिकेंट के इस्तेमाल से मशीनों की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ मेंटेनेंस खर्च में भी कमी लाई जा सकती है, जिससे उद्योगों की उत्पादकता और मुनाफा बढ़ाने में मदद मिलेगी। इंडियन ऑयल ने श्री बालाजी ऑयल कंपनी के साथ मिलकर जीटी रोड स्थित एक निजी होटल में इंडस्ट्रियल कस्टमर मीट का आयोजन किया। इसमें पानीपत और आसपास के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों, उद्यमियों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक हेमंत राठौर, महाप्रबंधक (टीएस) नितीश मित्तल, महाप्रबंधक सम्राट दास और उप महाप्रबंधक भूषण जिंदल ने कंपनी के औद्योगिक उत्पादों और उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी के प्रतिनिधि रोहन ने देश की प्रगति के साथ फ्यूल और ल्यूब्रिकेंट कारोबार की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मीट का उद्देश्य उद्यमियों को नकली उत्पादों से बचाने के साथ-साथ असली और सही ग्रेड के औद्योगिक ल्यूब्रिकेंट्स के प्रति जागरूक करना है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने विभिन्न प्रकार की मशीनों के लिए उपयुक्त ल्यूब्रिकेंट के चयन, उसके सही इस्तेमाल और उससे होने वाले व्यावसायिक लाभों की जानकारी दी। श्री बालाजी ऑयल कंपनी के संचालक राजीव गोयल ने इंडियन ऑयल के अधिकारियों और उद्यमियों का स्वागत किया।