{"_id":"6a77951993073c80070cedc5","slug":"potholes-on-the-roads-remain-unfilled-darkness-falls-as-evening-sets-in-panipat-news-c-18-1-knl1004-965811-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़कों पर गड्ढे नहीं भरे, शाम होते अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़कों पर गड्ढे नहीं भरे, शाम होते अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के दावे कर रहे हैं, लेकिन शहर की सड़कों पर गड्ढे, जलभराव और बंद स्ट्रीट लाइटें इन दावों की पोल खोल रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ रूट का तीन बार निरीक्षण कर चुके हैं, इसके बावजूद कई जगह हालात खराब हैं। रात में अंधेरे और गड्ढों के कारण कांवड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पानीपत-सनौली हाईवे पर अंधेरा, दूषित पानी : बबैल नाके से छाजपुर कलां तक करीब साढ़े छह किलोमीटर मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। उग्राखेड़ी के पास सड़क पर नाले का दूषित पानी जमा है। अंधेरे और गंदगी के बीच कांवड़ियों को गुजरना पड़ रहा है।
गोहाना हाईवे पर गहरे गड्ढे : पानीपत-गोहाना हाईवे पर जीटी रोड मोड़ से ही गड्ढे शुरू हो जाते हैं। शुगर मिल के आगे गहरा गड्ढा और गंदा पानी जमा है। एनएफएल नाके के पास बजरी उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। बिंझौल चौक के पास भी सड़क की हालत खराब है।
विज्ञापन
जींद हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे : पानीपत-जींद हाईवे पर असंध नाके से ज्योति कॉलोनी, विर्क नगर, सौदापुर और नारा तक सड़क पर गड्ढे हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भरने से गहराई का अंदाजा नहीं लगता, हादसे का खतरा बना है।
असंध रोड की फैंसी लाइटें बंद : लालबत्ती से नहर नाका तक लगी फैंसी लाइटों में कच्चा कैंप से नहर नाका तक की लाइटें दो दिन से बंद हैं। इस मार्ग से जींद, हिसार और राजस्थान जाने वाले कांवड़िए गुजरते हैं। अंधेरे के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
कांवड़ यात्रा रूट का पूर्व में निरीक्षण कर कमियां दूर कराई गई हैं। हालिया बारिश से कहीं गड्ढे बने हैं तो उनकी मरम्मत कराई जाएगी। कांवड़ियों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त