फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-prashar-ashram-lake-sawan-monsoon-tourism-guide

Indore News: मनोरम पहाड़ियों और साफ पानी की झील के बीच बसा शिव मंदिर, पर्यटकों को देता है स्वर्ग सी अनुभूति

Sun, 09 Aug 2026 06:33 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 09 Aug 2026 06:33 AM IST
सार

Indore News: सावन के पावन महीने में इंदौर के पास स्थित प्राशर आश्रम और प्राशर झील पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पलासिया चौराहे से 36 km दूर पहाड़ियों से घिरे स्थल पर धार्मिक दर्शन के साथ पिकनिक का आनंद लिया जा सकता है।
 

विज्ञापन
indore-news-prashar-ashram-lake-sawan-monsoon-tourism-guide
प्राशर आश्रम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भगवान शिव की भक्ति के पवित्र सावन मास में इंदौर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी चहल-पहल देखी जा रही है। इन्हीं में से एक बेहद खूबसूरत और रमणीय स्थल प्राशर आश्रम है। इंदौर के निकट स्थित यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था और शिव भक्ति का केंद्र है, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। चारों ओर से हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी प्राशर झील और समीप ही स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर यहां आने वाले हर पर्यटक का दिल जीत लेता है। सावन के इस पावन महीने में यहां विशेष मेले का आयोजन भी हो रहा है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और प्रकृति प्रेमी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पारिवारिक भ्रमण और पिकनिक के लिए मुफीद जगह
राइड्स ऑफ राइडर्स ग्रुप के एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने अपने हालिया भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए बताया कि इंदौर के आसपास वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ जाने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह है। यहां की अद्भुत झील का साफ़ पानी, शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारे शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का अहसास कराते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण और पर्यटक यहाँ अक्सर पिकनिक मनाने आते हैं। परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भजन-संध्या का शेड तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं। लोग यहां आकर खुद खाना पकाते हैं और दाल-बाटी चूरमा के साथ सावन के मौसम का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन


प्राशर आश्रम तक पहुंचने का मार्ग और दूरी 
इंदौर शहर से प्राशर आश्रम पहुंचना बेहद आसान और सुगम है। पलासिया चौराहे से प्राशर आश्रम की कुल दूरी 36 km है। पलासिया से नेमावर रोड पर चलते हुए 31 km की दूरी तय कर आप डबल चौकी पहुंचेंगे। इसके बाद डबल चौकी से दाहिने हाथ पर मुड़कर लगभग 4 km चलने पर मुख्य मार्ग पर ही जनकपुर गांव आता है। जनकपुर गांव से 1 km अंदर जाने पर यह भव्य प्राशर झील, शिव मंदिर और सुंदर आश्रम स्थित है। डबल चौकी से आश्रम की कुल दूरी 5 km है। यदि आप भी इस सावन के मौसम में प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच भगवान शिव का दर्शन करना चाहते हैं, तो प्राशर आश्रम की यात्रा एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed