फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cm Mohan Yadav stated that a campaign against drugs

इंदौर में DGP स्तर की बैठक: नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी, सात राज्यों की पुलिस साथ मिलकर करेगी कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2026 03:07 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

इंदौर में सात राज्यों के डीजीपी स्तर के अधिकारियों की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक संगठित अपराध और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान को अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी बताया।

विज्ञापन
Cm Mohan Yadav stated that a campaign against drugs
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

विस्तार

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंदौर में आयोजित सात राज्यों के डीजीपी स्तर के अधिकारियों की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक संगठित अपराध और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसके लिए मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नशे का कारोबार और संगठित अपराध किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं। ऐसे अपराधों से निपटने के लिए राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं का आदान-प्रदान जरूरी है। इसी उद्देश्य से सात राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपराध और नशे के नेटवर्क को खत्म करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई गैंग, सिंडिकेट और संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों पर शिकंजा कसा है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। आने वाले समय में भी पुलिस को और प्रभावी तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नशे के कारोबार पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि इसके पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए अन्य राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2029 तक संगठित अपराध और नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और मजबूत करेगी।



ये भी पढ़ें- Bhopal: घुटने का दर्द ठीक करने का झांसा, ब्लेड से लगाया चीरा और ‘जहर’ निकालने का दावा; बुजुर्ग से चार लाख ठगे

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार, पुलिस और प्रशासन के सहयोग से अपराध नियंत्रण सहित हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेगी। बता दें कि इंदौर में पहली बार इस तरह के बड़े स्तर पर डीजीपी स्तर के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों का असर आने वाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई में भी देखने को मिल सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed