फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Young woman from Indore defrauded under the pretext of a Thailand trip; sent a fake flight ticket

Indore News: थाईलैंड ट्रिप के नाम पर इंदौर निवासी युवती से ठगी, फ्लाइट का नकली टिकट भेजा

Sat, 08 Aug 2026 10:58 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 08 Aug 2026 10:58 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर सस्ते टूर पैकेज और एयर टिकट का ऑफर देकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इंदौर में एक युवती को थाईलैंड ट्रिप के लिए सस्ता टिकट देने का झांसा देकर ठगों ने 47 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Indore News: Young woman from Indore defrauded under the pretext of a Thailand trip; sent a fake flight ticket
इंदौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठग अब टूरिज्म के नाम पर भी ठगी कर रहे हैं। इंदौर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र निवासी युवती थाईलैंड ट्रिप के नाम पर ठगी का शिकार हुई। युवती ने इंस्टा पर ट्रिप का विज्ञापन देख टिकट बुक कराया था, लेकिन जब युवती टिकट लेकर एयरपोर्ट पहुंची तो टिकट नकली निकला। इसके बाद युवती ने साइबर सेल में जाकर शिकायत की। ठगों ने युवती को कम राशि में टिकट बुक करने का ऑफर देकर झांसे में लिया था।

विज्ञापन

 

इंदौर की निजी कंपनी में कार्यरत युवती थाईलैंड ट्रिप के लिए सोशल मीडिया पर ऑफर सर्च कर रही थी। उसने द टूरिंग साइट्स नाम से इंस्टाग्राम पर ट्रिप का विज्ञापन देखा। इसके बाद युवती के वॉट्सऐप पर ट्रिप की जानकारी और टिकट के चार्ज की जानकारी आई। ठगों ने संपर्क किया तो टिकट की राशि ज्यादा होने पर युवती ने इनकार कर दिया। इसके बाद ठगों ने भारत से थाईलैंड के फुकेट तक जाने के लिए 36 हजार रुपये में टिकट कराने की बात कही।

विज्ञापन

 

इतनी कम राशि में टिकट होने पर युवती को संदेह भी हुआ, लेकिन ठगों ने कहा कि उनका एयरलाइंस से समझौता है और टिकट सस्ते में मिलते हैं। इसके बाद युवती को एक खाते में पैसे देने के लिए कहा गया। युवती ने पैसे जमा कर दिए। युवती को इंदौर से दिल्ली के टिकट का भी ऑफर दिया। उसके लिए भी 11 हजार रुपये युवती ने खाते में ऑनलाइन जमा कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ठगों ने युवती को टिकट भी भेज दिया। युवती थाईलैंड जाने की तैयारी करने लगी और छह जुलाई को वह टिकट लेकर एयरपोर्ट पहुंची तो टिकट फर्जी निकला। इसके बाद युवती ने ठगों के नंबर पर संपर्क किया, लेकिन वे भी बंद मिले। युवती ने किसी लव गुप्ता के खाते में राशि जमा कराई थी। ठगे जाने का एहसास होने पर युवती ने साइबर सेल की शरण ली। अफसरों ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed