फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress MLA to gherao Police Commissioner, upset over repeated questioning of Patwari's brothers

Indore News: पटवारी के भाईयों से बार-बार पूछताछ से नाराज कांग्रेस विधायक करेंगे पुलिस कमिश्नर का घेराव

Sat, 08 Aug 2026 07:56 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 08 Aug 2026 07:56 AM IST
सार

ड्रग्स मामले को लेकर कांग्रेस ने अब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों से बार-बार पूछताछ को लेकर पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Indore News: Congress MLA to gherao Police Commissioner, upset over repeated questioning of Patwari's brothers
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग्स मामले में इंदौर पुलिस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना और भरत को बार-बार पूछताछ के लिए बुला रही है। इससे नाराज़ कांग्रेस के पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए सरकारी तंत्र का खुला दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उनके भाइयों, परिजनों, सहयोगियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों, पुलिस कार्रवाई के माध्यम से प्रताड़ित किया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राजनीतिक मर्यादाओं पर सीधा हमला है। पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक हथियार बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने, झूठे मामलों में फँसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब कांग्रेस इसका खुलकर विरोध करेगी। 11 अगस्त को भोपाल में होने वाली पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इस पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेगी तथा व्यापक धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

 

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि दतिया उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार के अहंकार को करारा जवाब देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र का दमन अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता ने भाजपा को आईना दिखाया है, लेकिन सरकार सबक लेने के बजाय विपक्ष को कुचलने में लगी है। पुलिस के खिलाफ कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यदि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, उनके परिजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसी प्रकार बेवजह प्रताड़ित किया जाता रहा, तो एक दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर यह पूछेगा कि आखिर किस राजनीतिक दबाव में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है।


 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इंदौर पुलिस कमिश्नर की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला और राजनीतिक प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा, तो कांग्रेस इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेगी। यदि भाजपा सरकार ने दमनकारी रवैया नहीं छोड़ा, तो हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर से उज्जैन तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के शासकीय आवास का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed