फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Young man's body found severed in two on railway track in Indore; suspected suicide.

Indore News: इंदौर के रेलवे ट्रेक पर दो टुकड़ों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Sat, 08 Aug 2026 07:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 08 Aug 2026 07:25 PM IST
सार

 जूनी इंदौर रेलवे ट्रेक पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। यह पता नहीं चला है कि वह ट्रेन से गिरा है या आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त पर जोर रही है।

विज्ञापन
Indore News: Young man's body found severed in two on railway track in Indore; suspected suicide.
इंदौर के रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के जूनी इंदौर रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक का कटा शव मिला। ट्रेन से टकराकर उसकी जान गई है। ट्रेन की चपेट में आने के कारण शरीर के दो टुकड़े हो गए। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहले पता लगा रही है कि युवक का नाम क्या है और वह कहां का रहने वाला है।

विज्ञापन

 

जूनी इंदौर पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक लाश पड़ी है और उसके दो टुकड़े हो चुके हैं। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और लाश के टुकड़ों को तीन पोटलियों में समेटकर एमवाय अस्पताल ले गए, ताकि उसका पोस्टमार्टम हो सके।

विज्ञापन

 

पुलिस को मृतक के पास से कोई परिचय पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला। युवक की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह भी पता नहीं चला है कि युवक ट्रेन से गिरकर मरा है या आत्महत्या की है। वैसे आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, क्योंकि टक्कर के कारण शव के टुकड़े दूर तक बिखर गए थे। पुलिस ने जिले में लापता लोगों की जानकारी भी जुटाई है, ताकि यह पता चल सके कि लापता लोगों का हुलिया मृतक जैसा तो नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed