{"_id":"6a377d7d19944d411b0f1848","slug":"video-lkhanauu-ka-aashayana-atal-sava-kathara-ma-lga-na-yaga-ka-pathashal-ma-kaya-yagabhayasa-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के आशियाना अटल सेवा केंद्र में लोगों ने योग की पाठशाला में किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के आशियाना अटल सेवा केंद्र में लोगों ने योग की पाठशाला में किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में अटल सेवा केंद्र, सरस्वती पार्क, सेक्टर-K, आशियाना कॉलोनी में महिलाओं एवं बच्चों ने योग दिवस पर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक कोमल ने अत्यंत सुंदर तरीके से न केवल योग करवाया, बल्कि योग के महत्व एवं प्रत्येक योग क्रिया से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया । कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से हुआ। बच्चों के लिए विशेष रूप से लंबाई बढ़ाने हेतु ताड़ासन, स्मरण शक्ति बढ़ाने के हेतु वृक्षासन सहित अनेक आसन करवाये। मधु गुप्ता एवं जनार्दन सिंह ने योग प्रशिक्षक कोमल को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। ममता टंडन, नूपुर टंडन, सीमा, शैली, मधु, नीलम गुप्ता,रेनू, राखी, नीलू, नमिता, स्नेहलता, साधना,लीना, शशि बाजपेई, इंदिरा, अनीशा, शोभना, संध्या, आरती, रचना, प्रिया, इंदू शर्मा, रीमा अरोड़ा, मीता भाटिया, कोकिल, विनीता, अर्चना, प्रीती, दीपाली, युविका, तूलिका, प्रखर, नभ, देवांश,हर्ष, शौर्य, हेमलता, अनूप टंडन, मनोज गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, प्रतुल गुप्ता, जनार्दन सिंह,देवेश श्रीवास्तव, कर्नल ए के श्रीवास्तव, अमित खन्ना, डा. हरि प्रकाश, प्रदीप बाजपेई, चिंतन एवं नीरज पांडे सहित आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।