{"_id":"6af3ede402ba8a8996065a9c","slug":"cm-yogi-hands-over-appointment-letters-to-junior-assistants-and-farmer-accident-relief-scheme-fund-to-farmers-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवाओं-किसानों को सीएम योगी की सौगात, बोले- 2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने रहते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवाओं-किसानों को सीएम योगी की सौगात, बोले- 2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने रहते थे
Wed, 11 Nov 2026 11:09 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:09 AM IST
सार
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरित की। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : up gov yt channel
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात दी। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
साथ ही अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण भी किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने थे। उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा। कहा कि 2017 से पहले परीक्षा देता था कोई, नियुक्ति पत्र ले जाता था कोई और।