Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता, बोले- एसआईटी पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष जांच करवाई जाए
{"_id":"6a37b2a9d8832de8ba0527f8","slug":"video-video-rama-mathara-caugdhhava-cara-saugdhaka-para-utara-karayakarata-bl-esaaaiita-para-bharasa-naha-nashhapakashha-jaca-karavaii-jae-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता, बोले- एसआईटी पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष जांच करवाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता, बोले- एसआईटी पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष जांच करवाई जाए
राजधानी लखनऊ के स्वास्थ्य भवन चौराहे पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश ऑटो विंग के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराना उच्च न्यायालय (पुराना हाई कोर्ट) के पास विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के नाम पर हुए कथित चंदे की चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और जांच एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है, लेकिन वहां चंदे की चोरी की जा रही है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) पर अविश्वास जताते हुए बोला कि हमें उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी (SIT) पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। हमारी मांग है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग (वर्तमान) जज की देखरेख में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तभी सच सामने आ पाएगा।
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव ज्ञान सिंह कुशवाहा ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग खुद को 'राम को लाने वाले' बताते थे, आज उनके ही संरक्षण में मंदिर के चंदे की चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और लोगों ने मिलकर करीब 400 से 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भरे लहजे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इस तरह की चीजें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और इस घोटाले में शामिल सभी दोषियों पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।