{"_id":"6a37e7153dbad9932001969b","slug":"nsui-workers-tents-uprooted-clashes-between-police-and-students-bastar-news-c-1-1-noi1494-4419053-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का उखाड़ा तंबू, पुलिस और छात्रों के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का उखाड़ा तंबू, पुलिस और छात्रों के बीच झड़प
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 08:16 PM IST
Link Copied
जगदलपुर पीजी कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने छात्रों के लगाए गए तंबू को उखाड़ दिए जाने से नाराज छात्रों व पुलिस के बीच झड़प हो गया। पुलिस को मामले में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बता दे कि जगदलपुर पीजी कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गया। जिसका कारण पीजी कॉलेज में चल रहे री नीट परीक्षा का एग्जाम होने के साथ ही एनटीए को बैन करने और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को कॉलेज परिसर में एनएसयूआई ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के बीच स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर अभियान कराया जा रहा था। वही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एग्जामिनेशन सेंटर के 100 मीटर के दायरे में स्टॉल लगाये जाने का हवाला भी दिया था। लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने तंबू को उखाड़ दिया। जिससे गुस्साए एनएसयूआई कार्यकर्ता विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गया। जहाँ घंटो तक विवाद की स्थिति चलती रही। पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन छात्र उग्र हो गए थे। जहाँ काफी देर तक चले विवाद के बाद मामले को शांत कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।