{"_id":"6a37a09a26c435a66c0a09bd","slug":"video-yoga-day-event-at-tiranga-park-governor-extends-best-wishes-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिरंगा पार्क में योग दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा पार्क में योग दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश का सौभाग्य है कि आज शहरों से लेकर गांवों और बस्तियों तक योग दिवस उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग और भारत का संबंध प्राचीन काल से रहा है तथा यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने तपस्या और साधना के माध्यम से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाया। योग का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मन और बुद्धि को भी स्वस्थ एवं संतुलित रखना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है और इसे दैनिक जीवन में शामिल करने की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक समाज का निर्माण किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।