{"_id":"6aded78e21879baa5102e4e7","slug":"congress-general-secretary-organization-kc-venugopal-in-chandigarh-assess-unity-of-punjab-congress-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़: राहुल के दौरे से पहले परखेंगे पंजाब कांग्रेस की एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़: राहुल के दौरे से पहले परखेंगे पंजाब कांग्रेस की एकजुटता
Mon, 26 Oct 2026 10:01 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:01 AM IST
सार
कांग्रेस नेतृत्व के सामने पंजाब में संगठन को चुनावी मोर्चे पर मजबूत करने की चुनौती है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की तैयारियों, नेताओं के बीच समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर चर्चा अहम होगी। वे
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। वे प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों और संगठनात्मक एकजुटता का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व की कोशिश प्रदेश संगठन को सक्रिय करने के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल कायम करने की है। वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेतृत्व के सामने पंजाब में संगठन को चुनावी मोर्चे पर मजबूत करने की चुनौती है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की तैयारियों, नेताओं के बीच समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर चर्चा अहम होगी। वेणुगोपाल का दौरा प्रदेश नेतृत्व के कामकाज और चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस ने वेणुगोपाल के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके पहुंचने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर पहुंचेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की थी। राहुल गांधी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। उनके दौरे से पहले केसी वेणुगोपाल सोमवार को चंडीगढ़ में संगठनात्मक बैठक कर तैयारियों और चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे।