{"_id":"6a37a9e752d1f1433e088333","slug":"video-police-nab-murder-accused-in-encounter-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीनी विवाद में की थी बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीनी विवाद में की थी बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की मीरा कॉलोनी में जमीनी विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके एक साथी को भी पुलिस ने मौके से दबोचा है। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 20 जून को मीरा कॉलोनी में जमीनी विवाद के दौरान सेनापति कुंतल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोयला अलीपुर कट के पास आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें आरोपी योगेंद्र पहलवान के दोनों पैरों में गोली लग गई। वहीं उसका साथी समय सिंह मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, लोहे की सरिया, दो अवैध तमंचे तथा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।