Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Message of a healthy and stress-free life conveyed in Jind through Rajyoga meditation and yoga practice.
{"_id":"6a3756579b41e4716f0251bc","slug":"video-message-of-a-healthy-and-stress-free-life-conveyed-in-jind-through-rajyoga-meditation-and-yoga-practice-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में राजयोग मेडिटेशन और योगाभ्यास से दिया स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में राजयोग मेडिटेशन और योगाभ्यास से दिया स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र (स्कीम नंबर-19) में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर योग एवं राजयोग मेडिटेशन का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं राजयोग मेडिटेशन से किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की बीके विजय दीदी ने उपस्थित लोगों को योग के वास्तविक स्वरूप की जानकारी देते हुए कहा कि शारीरिक योग जहां शरीर को स्वस्थ, लचीला और ऊर्जावान बनाता है, वहीं राजयोग मेडिटेशन मन को शांत, शक्तिशाली और तनावमुक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।
कार्यक्रम के दौरान बीके कोमल बहन और बीके आरती बहन ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। साथ ही राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और परमात्म स्मृति का अनुभव कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रतिदिन कुछ समय ध्यान और सकारात्मक चिंतन के लिए निकालने की प्रेरणा दी।
योगाभ्यास और मेडिटेशन सत्र के दौरान उपस्थित लोगों ने गहन शांति एवं आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव किया। कार्यक्रम में विवेकानंद नगर आरडब्ल्यूए तथा भारत विकास परिषद जयंती शाखा, जींद का विशेष सहयोग रहा।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, नशामुक्त, तनावमुक्त और संस्कारवान समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समग्र विकास का प्रभावी माध्यम बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।