{"_id":"6ade4e27fac03da14501a3d7","slug":"blue-warriors-won-the-cricket-series-trophy-4-3-jind-news-c-199-1-sroh1009-162731-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ब्लू वॉरियर्स ने 4-3 से जीती क्रिकेट सीरीज की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ब्लू वॉरियर्स ने 4-3 से जीती क्रिकेट सीरीज की ट्रॉफी
विज्ञापन
25जेएनडी27: विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि प्रियंका। स्रोत: कोच
जींद। तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज में ब्लू वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबलों के बाद ब्लैक पैंथर को 4-3 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। लक्की की कप्तानी में ब्लू वॉरियर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए सात मैचों की सीरीज में जीत हासिल की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डायरेक्टर प्रियंका भनवाला ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अकादमी कमेटी की सदस्य आशा, गुंजन और गीता भी मौजूद रहीं।
सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रविवार को खेले गए तीन मैचों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। पहले मुकाबले में ब्लैक पैंथर ने बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू वॉरियर्स की टीम ने रन चेज करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में ब्लू वॉरियर्स ने 65 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में ब्लैक पैंथर ने लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे मुकाबले में ब्लू वॉरियर्स ने 68 रन बनाए लेकिन ब्लैक पैंथर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। हालांकि, सात मैचों के कुल परिणाम में ब्लू वॉरियर्स ने चार और ब्लैक पैंथर ने तीन मुकाबले जीते।
विज्ञापन
शुभम जांगड़ा बने सीरीज के स्टार
सीरीज में शुभम जांगड़ा ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्हें बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनके प्रदर्शन ने टीम को मजबूती दी। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, मेहनत और प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। विजेता टीम को ट्रॉफी मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।