फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cases registered against Patwari, Kanungo, and Naib Tehsildar

Jind News: रिकॉर्ड में गड़बड़ी, पटवारी और कानूनगो और नायब तहसीलदार पर केस दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cases registered against Patwari, Kanungo, and Naib Tehsildar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रजाना गांव में जमीन के इंतकाल से जुड़े सरकारी डिजिटल राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी के मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पटवारी हल्का रविदत्त, कानूनगो सुरेश, तत्कालीन नायब तहसीलदार रणबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रजाना खुर्द निवासी लाभ सिंह की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई है।
लाभ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंतकाल संख्या 2656 से संबंधित तकसीम की कार्रवाई सहायक कलेक्टर द्वितीय श्रेणी, पिल्लूखेड़ा की अदालत में चली थी। मामले में 17 मार्च 2025 को निर्णय हुआ था। इसके खिलाफ आयुक्त, हिसार मंडल के समक्ष रिवीजन दायर की गई। शिकायत के अनुसार, 19 मई 2025 को इंतकाल को विवादित मानते हुए मामला सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी, सफीदों के समक्ष भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, इंतकाल संख्या 2656 से संबंधित कार्रवाई 13 जून 2025 से 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न तारीखों पर सफीदों की राजस्व अदालत में चली। मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को निर्धारित है। शिकायत में 25 सितंबर 2025 की कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा गया है कि मामला आयुक्त के समक्ष लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमाबंदी में खेवट संख्या बदलने का आरोप : आरोप है कि आठ जुलाई 2025 को डिजिटल रिकॉर्ड में इंतकाल के सत्यापन और मंजूरी से संबंधित गतिविधियां दर्ज की गईं और नौ जुलाई को इसे रिकॉर्ड में अंतिम रूप से शामिल कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया कि यह प्रक्रिया किस सक्षम अधिकारी के लिखित आदेश पर पूरी की गई। आरोप लगाया कि वर्ष 2019-20 की जमाबंदी में दर्ज खेवट संख्या 285 के स्थान पर वर्ष 2024-25 की जमाबंदी में खेवट संख्या 319 और 320 दर्ज कर दी गई। खेवट संख्या 319 में बादल सिंह आदि और 320 में हरदीप सिंह आदि के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article