फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura News Five Crore Drainage Proposal Stuck, Waterlogging Plagues 20–25 Colonies in Palikhera

मथुरा: 5 करोड़ का प्रस्ताव फाइलों में कैद, 20-25 कॉलोनियों का गंदा पानी सड़क पर; बोर्ड बैठक का इंतजार

Mon, 26 Oct 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

मथुरा के वार्ड-33 स्थित पालीखेड़ा में मेजर ध्यानचंद मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से 20-25 कॉलोनियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का नाला और सड़क निर्माण प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली है।
 

विज्ञापन
Mathura News Five Crore Drainage Proposal Stuck, Waterlogging Plagues 20–25 Colonies in Palikhera
मथुरा। नगर निगम। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा नगर निगम में बोर्ड बैठक न होने से लोग विकास कार्यों के तरस रहे हैं। वार्ड-33 के पालीखेड़ा में जलनिकासी न होने से लोगों का सड़क पर निकलना भी दूभर हो रहा है। वार्ड के मेजर ध्यानचंद मार्ग पर जलनिकासी के लिए बनाया गया पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी फाइल में ही कैद हो गया है।
विज्ञापन


वार्ड-33 में 1300 मीटर लंबे मेजर ध्यानचंद मार्ग का निर्माण वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कराया था। इसके बाद मथुरा-वृंदावन नगर निगम का गठन हुआ तो यह मार्ग वार्ड-33 के अंतर्गत आ गया। इस दौरान मार्ग के आसपास कई नई कॉलोनियां विकसित हो गईं। इन कॉलोनियों से निकलने वाले पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी इसी मार्ग पर जमा होने लगा।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद अभिजीत चौधरी ने जलनिकासी के लिए नाले और मार्ग निर्माण का पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कराकर अधिकारियों को सौंपा था, लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी। करीब एक माह पहले स्थानीय लोगों ने समस्या को लेकर विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया गया कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। साथ ही वहां पर एक पंप सेट लगाकर जलनिकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की कराई गई।हालांकि, पिछले तीन माह से महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम से दूरी बना रखी है। इससे बोर्ड बैठक होने पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले स्थानीय लोग
स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेजर ध्यानचंद मार्ग पर कई साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। 20 से 25 कॉलोनियों का पानी इसी मार्ग पर जमा होता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासी राम सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारी मौके पर आकर निरीक्षण कर चुके हैं और समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया है, लेकिन अब तक पानी की निकासी का काम शुरू नहीं हो सका है।



पार्षद अभिजीत चौधरी ने बताया कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आगामी दिनों में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि बोर्ड बैठक कराने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed