{"_id":"6a37a9da1d47033e44087298","slug":"video-yoga-camp-organized-in-kosikalan-in-mathura-on-international-yoga-day-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लाॅक से लेकर गांव तक हर ओर गूंजा निरोगी काया का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लाॅक से लेकर गांव तक हर ओर गूंजा निरोगी काया का मंत्र
मथुरा के कोसीकलां में भोर की पहली किरण, जैसे ही धरा पर उतरी। हजारों लोग एक साथ योग मुद्राओं में बदल गए। उनके लिए योग सिर्फ व्यायाम नहीं था, तन-मन और आत्मा का संतुलन था। निरोगी काया का यह मंत्र रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर, पार्क से लेकर पंचायत, ब्लॉक और गांव-गांव गूंजा। गांधी पार्क में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी एवं योग शिक्षक डाॅ. अमर सिंह पौनिया ने योगाभ्यास कराया। डाॅ. पौनिया ने कहा कि योग और आयुर्वेद की परंपरा भारत में प्राचीन समय से रही है। 2014 में इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। आज पूरी दुनिया योग कर रही है। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए। उन्होंने हर घर, हर दिन योग को अपनाकर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के संकल्प को साकार करने का लोगों से आह्वान किया। वहीं महावीर दिगंबर जैन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य समाज धर्मशाला तथा वाटर वर्क्स परिसर में अधिवक्ता राहुल अग्रवाल द्वारा बच्चों एवं युवाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, तरुण सेठ, ओमप्रकाश सैनी, दीपक, विनय उपाध्याय, सतवीर सांगवान आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।