Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Chandigarh: Chandigarh: Strict checks during the NEET exam; parents kept their jewelry with themselves
{"_id":"6a37a0a1791bee5c32015900","slug":"video-chandigarh-chandigarh-strict-checks-during-the-neet-exam-parents-kept-their-jewelry-with-themselves-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: नीट परीक्षा के दौरान कड़ी जांच, अभिभावकों ने संभाले आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: नीट परीक्षा के दौरान कड़ी जांच, अभिभावकों ने संभाले आभूषण
सेक्टर-19। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-19 में आयोजित नीट परीक्षा के दौरान सुरक्षा और परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई, जिसके चलते कई अभ्यर्थियों को अपने आभूषण, घड़ियां और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं उतारनी पड़ीं।
इस दौरान अभिभावक अपने बच्चों के आभूषण और अन्य सामान संभालते नजर आए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत जांच की गई। नियमों के अनुसार केवल निर्धारित दस्तावेज और आवश्यक वस्तुओं को ही परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति दी गई।
केंद्र के बाहर सुबह से ही अभिभावकों और परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया के कारण प्रवेश द्वार पर कुछ समय के लिए लंबी कतारें भी लगी रहीं। हालांकि प्रशासन और परीक्षा अधिकारियों की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।