{"_id":"6af3fb8a1fd891667c044297","slug":"weather-in-west-up-smog-sets-in-at-daybreak-air-quality-poor-in-meerut-muzaffarnagar-and-baghpat-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी का मौसम: दिन निकलते ही छाया स्मॉग, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत की हवा खराब; सांस लेने में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी का मौसम: दिन निकलते ही छाया स्मॉग, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत की हवा खराब; सांस लेने में दिक्कत
Wed, 11 Nov 2026 10:52 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:52 AM IST
सार
Meerut News: बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 256, बागपत का 340 और मुजफ्फरनगर का 393 दर्ज किया गया। रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है। जबकि दिन में अभी सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। धूप तेज निकल रही है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : Amarujala.com/AI
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को दिन निकलते ही कई जिलों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। सुबह बागपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 340, मेरठ का 256, गाजियाबाद का 209 और मुजफ्फरनगर का 393 दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर और बागपत की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक दिखाई दे रहा है। वातावरण में स्मॉग की चादर छाई रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ने लगी है। सुबह के समय ठंड के साथ धुंध और स्मॉग का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, शाम ढलने के बाद भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव और हवा की गति कम रहने से प्रदूषित कण वातावरण में बने हुए हैं। फिलहाल लोगों को प्रदूषण से जल्द राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मॉग के समय बाहर निकलने से बचें
प्रदूषण का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह के समय स्मॉग अधिक रहने पर खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें। आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें। बच्चों को भी सुबह और शाम के समय खुले मैदानों में खेलने से बचाना चाहिए।
ये भी देखें...
युवक की हत्या: घर बुलाकर शराब पिलाई, खाना खिलाया, फिर चाकू से गोद दिया; पत्नी से संबंधों के शक में वारदात