{"_id":"6a396856e2ce93382e01e69c","slug":"video-bhimtal-challans-issued-for-boating-without-wearing-life-jackets-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीमताल: बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग करने पर काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल: बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग करने पर काटे चालान
अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:22 PM IST
Link Copied
बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग करने पर काटे चालान
भीमताल झील में नियमों का उल्लंघन करने पर दिए कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला की खबर के बाद अधीक्षण अभियंता पहुंचे भीमताल
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमताल(नैनीताल)। भीमताल झील में बिना लाइफ जैकेट पहने जान जोखिम में डालकर नौकायान करने की खबर सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एमके खरे अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान झील में उन्हें नाव में अधिक सैलानी बैठे हुए मिलने पर उन्होंने चालान काटने के निर्देश जिलेदार को दिए। साथ ही नियमों के विरुद्ध चल रहे अवैध बोट स्टैंड को हटाने के साथ उन्हें नोटिस देने को कहा। उन्होंने कहा अगर तीन दिन के अंदर उन्होंने बोट स्टैंड नहीं हटाए तो विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खरे ने नाव संचालकों से नियमों के तहत नौकायान का संचालन कराने और सैलानियों को लाइफ जैकेट पहनाकर ही नावों का संचालन करने को कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता डीके सिंह, जिलेदार देशराज कश्यप आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।