{"_id":"6af40261c7528d148307ee82","slug":"minor-girl-was-misdeed-on-the-pretext-of-getting-her-firecrackers-in-kashipur-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे का लालच और फिर हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे का लालच और फिर हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में आक्रोश
Wed, 11 Nov 2026 11:21 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:21 AM IST
सार
काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में दस नवंबर की शाम एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच देकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची बच्ची ने रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना दस नवंबर 2026 की शाम करीब 6:15 बजे की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि कालोनी निवासी नीरज उर्फ चेनू उर्फ पंकज पुत्र आलोक उसकी आठ वर्ष की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी उसे शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर आईटीआई कोतवाली पहुंचें। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी नीरज उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन