सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Allegation of early collection of question papers during Re-NEET exam student appeals to Collector and SP

Udaipur News: री-नीट परीक्षा में समय से पहले पेपर लेने का आरोप, छात्रा ने कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 09:54 PM IST
Allegation of early collection of question papers during Re-NEET exam student appeals to Collector and SP
री-नीट परीक्षा को लेकर उदयपुर में एक अभ्यर्थी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि परीक्षा समाप्त होने से 15 मिनट पहले ही कक्ष निरीक्षक (इनविजिलेटर) ने उसका प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट ले ली, जिससे वह परीक्षा पूरी नहीं कर सकी। मामले में छात्रा और उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

समय से पहले पेपर लेने का आरोप
री-नीट परीक्षा में समय से पहले पेपर लेने का आरोप लगाते हुए उदयपुर की छात्रा ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। परीक्षार्थी रिया पारीख ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र मीरा गर्ल्स कॉलेज में था। वह कक्ष संख्या 134 में परीक्षा दे रही थी। री-नीट परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित थी, लेकिन आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने निर्धारित समय समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले ही प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट जमा करवा ली। छात्रा का कहना है कि समय से पहले पेपर लिए जाने के कारण वह अपनी ओएमआर शीट पूरी तरह नहीं भर सकी, जिससे उसे नुकसान हुआ है। घटना के बाद से वह मानसिक तनाव में है।

कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
छात्रा एवं उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही का मामला है।

यह भी पढ़ें: कोटा-बीकानेर के बाद अब जयपुर पर सवाल! महिला अस्पताल में जमीन पर बैठी मिली प्रसूता, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

'शिकायत की जांच जारी'
मामले पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एक महिला अभ्यर्थी द्वारा समय से पहले पेपर लेने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को उदयपुर जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर री-नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 7,283 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: साई अस्पताल नाहन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

22 Jun 2026

VIDEO: कोचिंग में आग से अफरातफरी, लोगों को सुरक्षित बाहर निकलाने के लिए पास के भवन की दीवार तोड़ी

22 Jun 2026

अमृतसर में फायरिंग व लूट गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

22 Jun 2026

Rudraprayag: 16 साल से सड़क का इंतजार, लुठियाग के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

22 Jun 2026

Shahjahanpur: रेलवे लाइन के किनारे झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को नोटिस, विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

22 Jun 2026
विज्ञापन

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बचने के लिए बिल्डिंग से कूदे बच्चे, कई घायल

22 Jun 2026

Mandi: पॉक्सो, बाल विवाह, बाल श्रम और किशोर न्याय अधिनियम पर मंडी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

22 Jun 2026
विज्ञापन

बुंदेलखंड की लोककला-संस्कृति पर आधारित चितेरी कला का राजकीय संग्रहालय में प्रशिक्षण

22 Jun 2026

Meerut: आवास विकास की कार्रवाई के बीच व्यापारी की बिगड़ी तबीयत, अधिकारियों से नोकझोंक के बाद ई-रिक्शा से ले गए परिजन

22 Jun 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, सेट बैक कार्रवाई में गिरे अवैध निर्माण

22 Jun 2026

Meerut: डीएम कार्यालय जाने से रोके गए किसान, कमिश्नरी चौराहे पर धरने पर बैठे

22 Jun 2026

लखनऊ में वरिष्ठता के आधार पर तबादला न होने से नाराज शिक्षकों ने घेरा निदेशालय

22 Jun 2026

राम मंदिर दान प्रकरण पर तेज नारायण बोले- दोषी खुद जांच कैसे करेंगे?

22 Jun 2026

Ambikapur: सरगुजा की तीन युवतियां चेन्नई में बंधक? प्लेसमेंट के नाम पर ले जाई गईं, सामने आया बड़ा अपडेट

22 Jun 2026

Solan: राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार बोले- मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया विकास

22 Jun 2026

Shahjahanpur: पुलिया निर्माण के चलते बंद किया मुख्य मार्ग, लोगों को हो रही परेशानी

22 Jun 2026

निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस, ऑर्डिनेंस को कैबिनेट ने दी मंजूरी

पट्टों के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! नायब तहसीलदार और कर्मचारियों को कमरे में किया बंद, शिविर का बहिष्कार

22 Jun 2026

लखनऊ में अमर उजाला कार्यालय में मां गोमती नदी की स्वच्छता पर संवाद आयोजित, सहभागियों ने रखी अपनी बात

22 Jun 2026

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बच्चे अंदर फंसे, बाहर परिजनों की आंखों से बह रही अश्रु धारा

22 Jun 2026

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, अलोक श्रीवास्तव ने बताई आंखों देखी

22 Jun 2026

शक्ति संवाद में महिलाओं ने रखीं समस्याएं

22 Jun 2026

अलीगढ़ में जनसभा से पहले मुस्लिम समुदाय ने लगाए योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे

22 Jun 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ दौरे को लेकर अलीगढ़ कलेक्ट्रेट का नजारा, ऐसे निकला काफिला

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य जारी

22 Jun 2026

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

22 Jun 2026

नोएडा में मानसून से पहले जलनिकासी की पोल खुली, नाले कचरे से पटे

22 Jun 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी परिसर का निरीक्षण

22 Jun 2026

लखनऊ के पुरनिया में कोचिंग सेंटर मे लगी भीषण आग, कई बच्चे झुलसे

22 Jun 2026

मोगा के गांव कामालके में फायरिंग केस में महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed