{"_id":"6a3969091ea6380dc80cc093","slug":"video-pithoragarh-cabinet-minister-bharat-singh-chaudhary-arrived-in-pithoragarh-and-reviewed-the-schemes-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर की योजनाओं की समीक्षासंवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर की योजनाओं की समीक्षासंवाद
अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:25 PM IST
Link Copied
किसानों को समझाने में हुए कामयाब तो बदल जाएगा सीन:भरत सिंह चौधरी
-कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर की योजनाओं की समीक्षासंवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के लोग संघर्षशील रहे हैं। ऐसे में यहां के लोग खेती-किसानी को आसानी से अपना सकते हैं। सीमांत जिला भी कृषि प्रधान है। ऐसे में यहां के लोगों खासकर महिलाओं का दुग्ध उत्पादन आर्थिकी की बेहतर जरिया बन सकता है। यदि हम किसानों को यह बात समझाने में कामयाब हुए तो पूरा सीन बदल जाएगा। यह बात कही पिथौरागढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने।
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण विकास, पीएमजीएसवाई, पशुपालन, मनरेगा, पीएम आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग आदि योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर यहां के किसानों की आर्थिकी मजबूत की जा सकती है। पशुपालन और विकास विभाग को इसके लिए संयुक्त प्रयास करने चाहिए। एआई के जरिए गाय की नस्ल सुधार कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में एआई यानि कृत्रिम गर्भाधान के लिए कर्मियों की कमी है। ऐसे में पशु सखियों को एआई के लिए प्रशिक्षित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्थानीय लोग जरूरी हैं। खासकर अधिकारियों के लिए ग्रामीण महिलाओं को आसान भाषा में समझाना मुश्किल हो रहा है। यदि सरकार और प्रशासन महिला किसानों को समझाने में कामयाब हुआ तो इसके परिणाम कई गुना बेहतर होगा। उन्होंने सीमांत की सड़कों को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें बेहतर होंगी तो इससे पर्यटन भी बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस मौके पर विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, डीएम आशीष कुमार भटगाईं, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।