{"_id":"6a3968488f0c9d802b0a0580","slug":"video-kashipur-laid-the-foundation-stone-for-the-water-harvesting-project-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: जल संचयन परियोजना का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: जल संचयन परियोजना का किया शिलान्यास
अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:22 PM IST
Link Copied
जल संचयन परियोजना का किया शिलान्यास
काशीपुर। भीषण गर्मी में गिरते भूजल को बरकरार रखने के लिए नगर निगम की ओर जल संचयन योजना शुरू की गई है। इससे क्षेत्र की जनता को भविष्य में लाभ मिल सकेगा। सोमवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में 63 लाख 31 हजार की लागत से बनने वाली जल संचयन परियोजना का मेयर दीपक बाली ने शिलान्यास किया। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से काशीपुर का विकास लगातार जारी है। कहा कि यह परियोजना जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भविष्य में जल संकट से निपटने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने कहा कि जल है तो कल है। चिकित्सालय में निरंतर जल की आवश्यकता रहती है। वेस्ट वाटर को रिसाइकिल करके उपयोगी बना ले तो पानी की समस्या कम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।