{"_id":"6ab613def382147f310ba50a","slug":"video-former-deputy-prime-minister-the-late-devi-lal-was-remembered-in-bhiwani-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल को किया याद, जयंति पर प्रतिमा को गंगाजल करवाकर किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल को किया याद, जयंति पर प्रतिमा को गंगाजल करवाकर किया हवन
पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल को उनकी जयंती पर याद किया गया। जेजेपी के जिला प्रधान ने कहा कि सबसे बड़ी राजनीतिक यूनिवर्सिटी रहे देवीलाल ने किसान, मजदूर व छोटे व्यापारियों के हित में काम किया। अब दुष्यंत चौटाला उनके नक़्शेक़दम पर चल रहे हैं।
जननायक कहे जाने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल को उनकी जयंती पर याद करते हुए JJP कार्यकर्ताओं ने उनकी विशाल प्रतिमा को गंगा स्नान करवाकर हवन किया। ताऊ देवीलाल अमर रहे के नारे लगाए गए। इस दौरान JJP के जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि देवीलाल की जयंति को सामाजिक सरोकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
प्रदेश भर में जेजेपी कार्यकर्ता अनेक सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवीलाल एक बड़ी राजनीतिक यूनिवर्सिटी थे, जिनसे राजनीति सिख कर देश भर में कई नेता बड़े बड़े पदों पर पहुंचे। शर्मा ने कहा कि देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, बस पास, SC व BC वर्ग की चौपालें बनवाई।
जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अब दुष्यंत चौटाला अपने परदादा देवीलाल के नक़्शेक़दम पर चल रहे हैं। थोड़े समय सत्ता में रहते दुष्यंत ने महिलाओं व युवाओं के उत्थान की नीतियाँ बनाई। BC वर्ग की महिलाओं को 50 फिसदी आरक्षण दिलाया। अब 2 अक्टूबर से जेजेपी सुप्रीमो डॉ अजय चौटाला प्रदेश भर का भ्रमण करेंगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।