{"_id":"6a3a7c1e8cb68759860dd344","slug":"video-new-bus-stand-will-be-built-in-farrukhnagar-in-gurugram-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: फर्रुखनगर में बनेगा नया बस अड्डा, पैमाइश करके लगाई चाहरदीवारी की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: फर्रुखनगर में बनेगा नया बस अड्डा, पैमाइश करके लगाई चाहरदीवारी की निशानदेही
गुरुग्राम। फर्रुखनगर में नया बस अड्डा बनाने की जगह से कब्जा छुड़वाकर जिला प्रशासन द्वारा पैमाइश कराई गई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जेसीबी से नींव खोदकर चाहरदीवारी की निशानदेही की गई है। वर्तमान में फर्रुखनगर में बस अड्डा नहीं होने के कारण बसों को खड़ी करने के लिए स्थायी जगह नहीं है। ऐसे में विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। नया बस अड्डा बनने के बाद तय स्टैंड पर विभिन्न रूटों की बसें मिल सकेंगी।
22 जून को जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके बस अड्डा की जगह का कब्जा मुक्त कराया। इस अवसर पर गुरुग्राम बस डिपो से सीआई दुलीचंद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गुुरुग्राम बस डिपो के बिल्डिंग क्लर्क राज सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा जमीन की निशानदेही कराकर बस अड्डा के लिए कब्जा लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।