{"_id":"6a3adb202439cc98db075189","slug":"video-kanpur-surge-of-devotion-at-temples-on-the-final-bada-mangal-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अंतिम बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अंतिम बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ी आस्था
ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर शहर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर मंदिर परिसर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन से गूंजते रहे। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह भंडारे आयोजित किए।
पनकी स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य शृंगार और आरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ। जीटी रोड स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में बजरंगबली को चोला अर्पित कर विशेष शृंगार किया गया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। किदवईनगर के सोटे वाले हनुमान मंदिर में गुड़-धनिया का प्रसाद वितरित किया गया। चालीस दुकान स्थित हनुमंत धाम में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बर्रा-छह सहित अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।