{"_id":"6a3a89a242eadda3890e521d","slug":"video-sdm-reviews-land-fraud-cases-seeks-report-within-three-days-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने की लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने की लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
कोटद्वार। गढ़वाल आयुक्त के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार ने सोमवार को गढ़वाल आयुक्त न्यायालय में विचाराधीन कोटद्वार तहसील के लैंड फ्रॉड के 12 मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पटवारियों को अधिकांश मामलों में तीन दिन के भीतर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही द्वारीखाल ब्लॉक की पट्टी लंगूर के अंतर्गत तोली गांव में भूमि धोखाधड़ी के मामले की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान घमंडपुर के भूमि विवाद मामले में पीड़ित विकास भट्ट ने आरोप लगाया कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा खाता-खतौनी में दर्ज भूमि से अधिक जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि पर अब तक 16 से 17 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। साथ ही राजस्व विभाग पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत भी जानकारी उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने मामले का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
वहीं तोली गांव निवासी संदीप कुकरेती एवं अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव की गोल खाते की भूमि को कुछ लोगों ने बाहरी व्यक्तियों को बेच दिया है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पटवारी के साथ कानूनगो भी मौजूद रहेंगे और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल को स्वयं मामले की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि समीक्षा में कुछ मामले लैंड फ्रॉड से संबंधित नहीं पाए गए, जबकि कई मामलों में भूमि धोखाधड़ी के तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को सभी मामलों की अद्यतन आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि गढ़वाल आयुक्त को समयबद्ध जवाब भेजा जा सके। बैठक में तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल, कानूनगो मनोहर सिंह नेगी सहित सभी राजस्व उपनिरीक्षक और शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।