{"_id":"6a3a36400d154ae41e0b7b50","slug":"video-meerut-grand-bhandara-organised-at-sankat-mochan-hanuman-shri-balaji-temple-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी मंदिर में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी मंदिर में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शक्ति पीठ शनि धाम मंदिर में आठवें मंगलवार के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर महेंद्र दास एवं उनके अनुयायियों ने श्रद्धालुओं को भंडारा वितरित किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।
मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बालाजी और शनि देव के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।