{"_id":"6a3a8becf5b22deb33098eb7","slug":"video-major-blockade-success-zirakpur-police-nab-accused-with-410-grams-of-heroin-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाकाबंदी में बड़ी सफलता: जीरकपुर पुलिस ने 410 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकाबंदी में बड़ी सफलता: जीरकपुर पुलिस ने 410 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी दबोचा
जीरकपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 410 ग्राम हेरोइन और 2.20 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्षदीप सिंह निवासी गांव बैणी, जिला श्री मुक्तसर साहिब और वर्तमान निवासी जीएस टावर जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डेराबस्सी कोर्ट में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद अदालत ने आरोपी को 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना जीरकपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वेलवेट क्लार्क होटल के समीप नियमित नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 410 ग्राम हेरोइन और 2.20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह रकम ड्रग मनी होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाना जीरकपुर लाया गया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के मामलों समेत कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जीरकपुर के वीआईपी रोड क्षेत्र में रह रहा था और उसी इलाके में उसकी गतिविधियां अधिक थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन वह किस नेटवर्क से प्राप्त करता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले अन्य संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित तस्करी गिरोह की भी पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।