फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmabhoomi Announcement of Kar Seva on December 6

श्रीकृष्ण जन्मभूमि: 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा, चित्रगुप्त पीठ में जुटे मुंबई, हरिद्वार समेत देशभर के संत

Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Akash Dubey Updated Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM IST
सार

साधु-संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति हेतु 6 दिसंबर को कारसेवा का एलान किया। उन्होंने राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर विवाद के त्वरित निस्तारण समेत कई मांगें कीं।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Announcement of Kar Seva on December 6
संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा का किया एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए रविवार को राधाकुंड क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ में साधु-संतों ने शंखनाद कर कारसेवा के लिए 6 दिसंबर की तारीख की घोषणा की। वहीं संतों ने राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद का फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से चार माह के अंदर निस्तारण करने, पूजा स्थल अधिनियम 1991 को समाप्त करने, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग अर्पित करने की अनुमति देने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के पुरातत्व सर्वेक्षण पर लगी रोक हटाने की मांग शामिल है।

विज्ञापन

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन की तर्ज पर 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कारसेवा का एलान किया था। रविवार को पीठ पर मुंबई, हरिद्वार समेत विभिन्न स्थानों से साधु-संत एकजुट हुए। हवन-पूजन के बाद संतों ने मंच से कृष्ण लला हम आएंगे...मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे के साथ शंख बजाकर कारसेवा के लिए हुंकार भरी। स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि साधु-संतों से विचार-विमर्श के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा की गई है। इसी दिन अयोध्या में कारसेवा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सका शिला पूजन
इस दौरान भरतपुर के बंसी पहाड़पुर से मंगाए गए पत्थरों का शिला पूजन नहीं हो सका। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का दावा है कि प्रशासन द्वारा पत्थरों को इधर-उधर कर दिया गया। शंखनाद में पशुपति अखाड़ा नेपाल के श्रीकृष्णानंद महाराज, मोहिनी शरण, राधा प्रसाद जू, अतुल कृष्णदास, स्वामी अवधेशानंद गिरि, संतोषानंद महाराज, आचार्य बद्रीश, दशरथ दास, अभिषेक दास, सुरेशानंद महाराज, चंद्रदेव महाराज, राहुल कृष्ण गोपाल, बसंतलाल देवेंद्रानंद, शिंदे गुट शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना, बबलू लवानिया और मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

दिनभर रहा पुलिस का पहरा
कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। साधु-संतों के बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पीठ परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस का दिनभर कड़ा पहरा रहा। जिले के पुलिस बल के साथ आगरा जोन के विभिन्न जिलों से भी फोर्स बुलाया गया था। पीठ की ओर आने वाले मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed