{"_id":"6a788e5f8e5a47de9f07e5b4","slug":"ind-vs-sl-sai-sudharsan-ruled-out-of-sri-lanka-test-series-sarfaraz-khan-named-replacement-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री, श्रीलंका सीरीज से पहले बड़ा बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री, श्रीलंका सीरीज से पहले बड़ा बदलाव
Sun, 09 Aug 2026 07:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:57 PM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। साई सुदर्शन चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।उनकी जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सरफराज खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयन समिति ने सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
साई सुदर्शन
- फोटो : IANS
कहां हैं साई सुदर्शन?
साई सुदर्शन फिलहाल बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं और दाहिने पैर के अंगूठे में आई स्ट्रेस रिएक्शन की चोट से उबर रहे हैं। बीसीसीआई के मुताबिक, उनकी रिकवरी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और उन्होंने फिटनेस हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हालांकि, मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

- फोटो : BCCI
सरफराज खान की टीम में वापसी
साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सरफराज जल्द ही कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। इसके बाद टीम पहले टेस्ट के लिए गाले रवाना होगी। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त 2026 से गाले में खेला जाएगा। सरफराज के लिए यह टीम में वापसी का अहम मौका है। वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और टेस्ट टीम के साथ पहले भी रह चुके हैं।

शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।