फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Bhuvneshwar Kumar Reacts To Comparison With Jasprit Bumrah, says this on 2027 ODI world Cup

Bhuvneshwar Kumar: बुमराह से तुलना पर क्या बोले भुवनेश्वर कुमार? 2027 ODI विश्वकप में खेलने को लेकर कही यह बात

Sun, 09 Aug 2026 04:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Aug 2026 04:25 PM IST
सार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने जसप्रीत बुमराह से अपनी तुलना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका ध्यान सिर्फ खेलने और बेहतर प्रदर्शन करने पर है। वहीं, यूपी टी20 लीग को लेकर उन्होंने कहा कि हर साल खिलाड़ियों की क्षमता, सुविधाओं और आयोजन के स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैच में उतरते समय रणनीति से ज्यादा सही मानसिकता महत्वपूर्ण होती है।

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar Reacts To Comparison With Jasprit Bumrah, says this on 2027 ODI world Cup
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने जसप्रीत बुमराह से अपनी तुलना पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। भुवनेश्वर ने कहा कि वह इस तरह की तुलना पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और उनका पूरा फोकस मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करने पर रहता है। साथ ही उन्होंने 2027 वनडे विश्वकप के लिए उपलब्ध रहने को लेकर सवाल पर भी जवाब दिया।
विज्ञापन

क्या बोले भुवनेश्वर?
बुमराह के साथ तुलना किए जाने के सवाल पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मेरा काम खेलना है और मैं खेल रहा हूं। मैं हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। जब मैं प्रदर्शन करता हूं तो अच्छा लगता है और जब नहीं कर पाता हूं तो यह समझने की कोशिश करता हूं कि क्या बेहतर किया जा सकता है। मेरे लिए यही तरीका है।' भुवनेश्वर कुमार ने अगले वर्ल्ड कप में चयन को लेकर कहा, 'मेरा काम खेलना है और मैं खेल रहा हूं। आगे क्या होगा, मैं इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता।'


विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी टी20 लीग में हर साल हो रहा सुधार
यूपी टी20 लीग को लेकर भी भुवनेश्वर ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट अब अपने चौथे साल में है और हर सीजन के साथ इसमें सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'यह चौथा साल है और जैसा कि आप देख सकते हैं, हर साल कुछ न कुछ सुधार हुआ है। चाहे वह खिलाड़ियों की क्षमता हो, यूपीसीए की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं हों या फिर टूर्नामेंट को आयोजित करने का तरीका हो।'

मैच में माइंडसेट सबसे ज्यादा जरूरी
भुवनेश्वर ने कहा कि टूर्नामेंट अभी शुरू नहीं हुआ है और फिलहाल टीमों के अभ्यास सत्र चल रहे हैं। मैच के लिए रणनीति और योजना बनाई जाएगी, लेकिन मैदान पर उतरते समय खिलाड़ी की मानसिकता सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, 'टूर्नामेंट अभी शुरू नहीं हुआ है, अभ्यास सत्र चल रहे हैं। रणनीति और योजना तो होगी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप मैच के लिए किस मानसिकता के साथ मैदान पर उतरते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed