Jemimah Rodrigues Injured: क्या एशिया कप में नहीं खेलेंगी जेमिमा? हैमस्ट्रिंग चोट के कारण द हंड्रेड से बाहर
जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण द हंड्रेड से बाहर हो गई हैं, जिससे आगामी महिला टी20 एशिया कप में उनके खेलने पर संशय पैदा हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jemimah Rodrigues 🔁 Charli Knott
— Southern_Brave (@southernbrave_) August 8, 2026
We can confirm that due to an injury suffered by Jemimah Rodrigues, we’ve signed Charli Knott as our injury replacement for the remainder of The Hundred 💯
Wishing you a speedy recovery, Jemi 🙏💙 pic.twitter.com/gy0LC14klh
25 वर्षीय जेमिमा ने सदर्न ब्रेव के लिए छह पारियों में 143 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 35.75 और स्ट्राइक रेट 131.19 रहा। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 42 रन रहा। जेमिमा भारतीय टी20 टीम की बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 119 के स्ट्राइक रेट से 2824 रन बनाए हैं। ऐसे में उनकी चोट एशिया कप से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।
महिला टी20 एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से शुरू होना है और भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। जेमिमा के पास चोट से उबरने और फिटनेस हासिल करने के लिए तीन सप्ताह से भी कम समय है। भारतीय टीम प्रबंधन अब उनकी चोट की गंभीरता और रिकवरी पर करीबी नजर रखेगा। जेमिमा की उपलब्धता भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है और अब तक सात बार खिताब जीत चुकी है। अगर जेमिमा समय पर फिट नहीं होती हैं तो भारत को मध्यक्रम में उनके विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है।