{"_id":"6a7708f013c51320d0019f17","slug":"australia-youngster-runs-riot-takes-8-25-as-bangladesh-bowled-out-for-54-in-warm-up-game-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई युवा गेंदबाज का कहर: आठ विकेट लेकर बांग्लादेश को 54 रन पर किया ढेर; कंगारू पारी और 38 रन से जीते","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ऑस्ट्रेलियाई युवा गेंदबाज का कहर: आठ विकेट लेकर बांग्लादेश को 54 रन पर किया ढेर; कंगारू पारी और 38 रन से जीते
Sat, 08 Aug 2026 04:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:16 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश को अभ्यास मैच में पारी और 38 रन से करारी हार मिली। ऑस्ट्रेलियाई युवा गेंदबाज थॉम्पसन ने सिर्फ 11 ओवर में 25 रन देकर आठ विकेट लिए। बांग्लादेश दूसरी पारी में महज 54 रन पर ढेर हो गया।
विज्ञापन
थॉम्पसन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची बांग्लादेशी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन दिवसीय अभ्यास मैच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI ने बांग्लादेश को पारी और 38 रन से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज थॉम्पसन ने दूसरी पारी में महज 25 रन देकर आठ विकेट झटकते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बांग्लादेश की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 54 रन पर सिमट गई।
सिर्फ 11 ओवर में आठ विकेट, थॉम्पसन का तूफान
विज्ञापन
सिर्फ 11 ओवर में आठ विकेट, थॉम्पसन का तूफान
- थॉम्पसन ने दूसरी पारी में महज 11 ओवर में आठ विकेट लेकर 25 रन दिए। खास बात यह है कि उनके नाम अब तक सिर्फ एक प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव है। इसके बावजूद उन्होंने बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया।
- उन्होंने दूसरे दिन के अंत में शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक को आउट किया। तीसरे दिन आते ही उन्होंने सौम्य सरकार और मुशफिकुर रहीम को लगातार ओवरों में पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तंजीद हसन का विकेट लेकर अपना पांच विकेट पूरा किया।
- थॉम्पसन यहीं नहीं रुके। उन्होंने नजमुल हुसैन शांतो को आउट करने के बाद तस्कीन अहमद और एबादत हुसैन को लगातार गेंदों पर आउट कर बांग्लादेश की पारी खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थॉम्पसन
- फोटो : Wisden
पहली पारी में मेहदी हसन ने बचाई लाज
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए थे। ऑफ स्पिनर कोरी रोचिचियोली ने छह विकेट लेकर बांग्लादेश को शुरुआती झटका दिया, लेकिन मेहदी हसन मिराज ने शानदार शतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मेहदी ने 109 रन की पारी खेली और टीम को 263 रन तक पहुंचाया। हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
विल्ली के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने ली बढ़त
जवाब में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI ने 355 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 92 रन की बढ़त हासिल की। टीम के लिए टीग वाइली ने शानदार 130 रन बनाए। उन्होंने 177 गेंदों का सामना किया। कप्तान कर्टिस पैटरसन ने भी 53 रन की उपयोगी पारी खेली। वाइली और पैटरसन की पारियों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और इसके बाद गेंदबाजों ने मुकाबला पूरी तरह अपने नाम कर लिया।

रोचिचियोली ने भी बरपाया कहर
बांग्लादेश की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले कोरी रोचिचियोली ने दूसरी पारी में भी दो विकेट हासिल किए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट अपने नाम किए। हालांकि, मैच के सबसे बड़े स्टार थॉम्पसन रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में बांग्लादेश के आठ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज
बांग्लादेश की टीम 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट दौरे पर गई है। दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला टेस्ट 13 अगस्त से डार्विन में शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा। अभ्यास मैच में मिली करारी हार के बाद बांग्लादेश के सामने टेस्ट सीरीज से पहले अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को सुधारने की बड़ी चुनौती होगी।