{"_id":"6a76fa4a570efc3a530d0ee1","slug":"afg-vs-ire-rashid-khans-six-wicket-haul-helps-afghanistan-beat-ireland-by-92-runs-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs IRE: राशिद खान के सामने क्यों बेबस नजर आई आयरलैंड की टीम? छह विकेट लेकर पलटा पूरा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs IRE: राशिद खान के सामने क्यों बेबस नजर आई आयरलैंड की टीम? छह विकेट लेकर पलटा पूरा मैच
Sat, 08 Aug 2026 03:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रेडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रेडी
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 08 Aug 2026 03:13 PM IST
सार
अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में राशिद खान के छह विकेट की बदौलत आयरलैंड को 92 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 299 रन बनाए, जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 207 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान ने स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में 92 रन से हरा दिया। ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 8 विकेट पर 299 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 33.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। राशिद खान ने छह विकेट झटककर आयरलैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
आयरलैंड की शुरुआत अच्छी, लेकिन राशिद ने पलटा मैच
300 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड को कप्तान पॉल स्टर्लिंग के रूप में शुरुआती झटका लगा। वह महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एंड्रयू बालबर्नी और कैड कारमाइकल ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला और स्कोर को 96 रन तक पहुंचाया।
इसी स्कोर पर बालबर्नी 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कारमाइकल ने इसके बाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 66 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। हालांकि, उनके आउट होने के बाद आयरलैंड की पारी लड़खड़ा गई। हैरी टैक्टर 5 और लॉर्कन टकर 23 रन बनाकर आउट हुए।

आखिरी पांच विकेट सिर्फ 10 रन पर गंवाए
आयरलैंड ने 25.5 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बना लिए थे और लक्ष्य की ओर बढ़ती दिखाई दे रही थी। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। आयरलैंड का छठा विकेट 198 रन के स्कोर पर गिरा और इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। आयरलैंड ने अपने आखिरी पांच विकेट महज 25 गेंदों के अंदर सिर्फ 10 रन जोड़कर गंवा दिए। पूरी टीम 33.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए। अजमतुल्लाह ओमरजाई को 2, जबकि फजलहक फारुकी को एक विकेट मिला।

इब्राहिम जादरान शतक से चूके
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही। टीम ने बारिश के कारण घटाए गए 47 ओवर में आठ विकेट पर 299 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। उन्होंने 97 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। वह शतक से महज 16 रन दूर रह गए।
रहमत शाह ने 30, अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 33 और दरविश रसूली ने 16 रन बनाए। पूर्व कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने निचले क्रम में तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों पर 36 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 और सेदिकुल्लाह अटल ने 45 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से मार्क अडेयर और जय मूंद्रा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गेविन, कर्टिस कैंफर और हैरी टैक्टर को 1-1 सफलता मिली।

अफगानिस्तान ने बनाई 1-0 की बढ़त
बारिश के कारण मुकाबले को 50 ओवर के बजाय दोनों टीमों के लिए 47-47 ओवर का कर दिया गया था। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।