फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SLC XI Live Updates India 207-Run Target, Shubman Gill Returns To Bat Scorecard Match results highlight

IND vs SL: भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य; शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए, यशस्वी के साथ कर रहे ओपनिंग

Sun, 09 Aug 2026 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Aug 2026 02:43 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में खेले जा रहे अभ्यास मैच में श्रीलंका इलेवन ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 200 रन बनाकर घोषित की, जिससे भारत को 207 रन का लक्ष्य मिला। सबसे बड़ी राहत भारतीय कप्तान शुभमन गिल की वापसी रही।

विज्ञापन
IND vs SLC XI Live Updates India 207-Run Target, Shubman Gill Returns To Bat Scorecard Match results highlight
शुभमन गिल - फोटो : Pti

विस्तार

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो के नॉन्डस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में तीन दिवसीय वार्म अप मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 200 रन बनाकर घोषित कर दी। टीम इंडिया के सामने 207 रन का लक्ष्य है। हालांकि, इससे भी बड़ी बात यह है कि कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। वह यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने आए हैं। शुभमन को वार्म अप मैच से पहले अंगुलि में चोट लगी थी और वह शुरुआती दो दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। इस वार्म अप मैच में एक दिन श्रीलंका को बल्लेबाजी करनी थी और एक दिन भारत को। तीसरे दिन दोनों टीमों को 45-45 ओवर बल्लेबाजी करनी थी। 
विज्ञापन

फैंस ने ली राहत की सांस
 
  • श्रीलंका इलेवन ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 363 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 357 रन बनाए और पारी घोषित कर दी।
  • तीसरे दिन श्रीलंका इलेवन ने 45 ओवर में छह विकेट पर 200 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर छह रन की लीड के साथ उनकी कुल बढ़त 206 रन की हुई और भारत को 207 रन का लक्ष्य मिला।
  • गिल के खेलने पर संशय था, लेकिन अब जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं तो टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ फैंस ने राहत की सांस ली होगी। गिल की गैरमौजूदगी में दो दिन केएल राहुल ने कमाल संभाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका इलेवन की दूसरी पारी
श्रीलंका-इलेवन के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन निशान मदुशंका ने बनाए। उन्होंने 73 गेंद में 63 रन की पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके अलावा अंजला बंदारा ने 35 रन और निपुण धनंजय ने 46 रन की पारी खेली। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

भारत की पहली पारी
भारत ने अपनी पहली पारी में 357 रन बनाए थे। केएल राहुल ने 40 रन और रवींद्र जडेजा ने 63 रन की पारी खेली थी। मानव सुथार ने 41 रन बनाए थे। इसके अलावा सारांश जैन ने 22 रन और गुरनूर बराड़ ने 18 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 36 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने बनाए। उन्होंने 164 गेंद में 18 चौके की मदद से 142 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की ओर से रमेश मेंडिस और असांका मनोज ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, विश्वा फर्नांडो और केशारा नुवांथा को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका इलेवन की पहली पारी
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 363 रन बनाए थे। निशान मदुशंका ने 66 रन और रविंदु रसांथा ने 71 रन की पारी खेली थी। पासिंदू ने 35 रन और पवन रत्नायके ने 39 रन की पारी खेली थी। अहान विक्रमसिंघे 31 रन बना सके। कप्तान सोनल दिनुषा 52 रन की पारी खेली। रमेश मेंडिस ने 32 रन बनाए थे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए थे। वहीं, गुरनूर को एक विकेट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed