{"_id":"6a781713d3a482dfc906ade2","slug":"ind-vs-sl-sarfaraz-khan-likely-to-replace-injured-sai-sudharsan-for-sri-lanka-test-series-bcci-sources-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका दौरे से बाहर हुए सुदर्शन की जगह कौन आएगा भारतीय टीम में? इस स्टार बैटर की हो सकती है वापसी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs SL: श्रीलंका दौरे से बाहर हुए सुदर्शन की जगह कौन आएगा भारतीय टीम में? इस स्टार बैटर की हो सकती है वापसी
Sun, 09 Aug 2026 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:28 AM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को चोटों के कारण कई झटके लगे हैं। साई सुदर्शन के पहले टेस्ट से बाहर रहने की स्थिति में सरफराज खान को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप की चोटों ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
साई सुदर्शन और सरफराज खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। श्रीलंका दौरे के लिए चुने गए जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने के बाद इस दौरे से बाहर हो गए। बुमराह की जगह आकिब नबी को शामिल किया गया, लेकिन सुदर्शन का रिप्लेसमेंट कौन होगा, इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस रेस में टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान का नाम सबसे ऊपर है। बीसीसीआई के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
सुदर्शन की जगह सरफराज को मिल सकता है मौका
सरफराज ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2024 में खेला था। तब टीम इंडिया अपने घर में न्यूजीलैंड से सीरीज हारी थी। तब टीम में कुछ अनबन की खबरें आई थीं और रिपोर्ट्स में सरफराज का नाम भी आया था। हालांकि, अब सूत्रों के मुताबिक चोटिल साई सुदर्शन की जगह आगामी श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है।

सुदर्शन फिलहाल रिहैब से गुजर रहे
साई सुदर्शन बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग ड्रिल्स में भी हिस्सा लिया है। हालांकि, 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट तक उनके पूरी तरह फिट होने की संभावना कम है। सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के लिए रवाना भी नहीं हुए थे। इस वजह से वह कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भी हिस्सा नहीं ले सके।

कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल
इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भी पहले टेस्ट से पहले चोट लग गई है। अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी। एहतियात के तौर पर वह अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

बुमराह समेत कई खिलाड़ी चोटिल
- भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी श्रीलंका सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी बाएं घुटने की चोट से वह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उनकी जगह चयन समिति ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया है।
- इसके अलावा हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी क्रमश: हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं, जबकि आकाश दीप पीठ में स्ट्रेस रिएक्शन से उबर रहे हैं।
डब्ल्यूटीसी में भारत के लिए अहम है सीरीज
श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा है। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम फिलहाल WTC तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत ने नौ मैचों में चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ दर्ज किया है और उसका पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) 48.150 है।