फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jadeja-Gambhir Video: जडेजा ने किस खिलाड़ी की नकल की? नहीं रुकी कोच गंभीर की हंसी; कैमरे में कैद हुआ मजेदार पल

Sun, 09 Aug 2026 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Aug 2026 08:50 AM IST
सार

भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच अभ्यास मैच के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की मजेदार नकल की। जडेजा के इस अंदाज पर भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक सके। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़कर पहले टेस्ट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

विज्ञापन
Watch: Ravindra Jadeja Imitates Kuldeep Yadav's Bowling Action, Gautam Gambhir's Reaction Steals The Show
जडेजा ने नकल की तो गंभीर हंसी नहीं रोक पाए - फोटो : Sony Liv Twitter
भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन मैदान पर क्रिकेट के साथ एक मजेदार पल भी देखने को मिला। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने साथी स्पिनर कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की ऐसी नकल उतारी कि भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक सके। जडेजा का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।
Watch: Ravindra Jadeja Imitates Kuldeep Yadav's Bowling Action, Gautam Gambhir's Reaction Steals The Show
जडेजा ने नकल की तो गंभीर हंसी नहीं रोक पाए - फोटो : Sony Liv Twitter
जडेजा बने कुलदीप, गौती की हंसी छूटी
वीडियो में जडेजा कुलदीप यादव के खास रन-अप और गेंदबाजी एक्शन की नकल करते नजर आए। जडेजा के इस अंदाज पर ड्रेसिंग रूम के पास खड़े गौतम गंभीर जोर से हंस पड़े। कमेंटेटर ने भी इस मजेदार पल को खास अंदाज में बताया। कमेंटेटर ने कहा, 'ये रहे रवींद्र जडेजा। वह कुलदीप यादव की नकल कर रहे हैं। मैं आपको बता रहा हूं कि यही कुलदीप का अंदाज है। उनका रिएक्शन देखिए, चेहरा और एक्सप्रेशन देखिए। कुलदीप इसी तरह रन-अप में आते हैं।'

Watch: Ravindra Jadeja Imitates Kuldeep Yadav's Bowling Action, Gautam Gambhir's Reaction Steals The Show
शतक लगाने के बाद पडिक्कल - फोटो : BCCI
पडिक्कल का शानदार शतक, मजबूत हुई दावेदारी
मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात देवदत्त पडिक्कल का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 142 रन की नाबाद पारी खेली और पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में अपनी जगह के लिए मजबूत दावा पेश किया। पडिक्कल ने 18 शानदार चौके लगाए। उन्होंने महज 121 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। पहली पसंद के नंबर-तीन बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद पडिक्कल के लिए टीम में जगह बनाने का रास्ता खुला है। उनकी इस पारी ने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को जरूर प्रभावित किया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Watch: Ravindra Jadeja Imitates Kuldeep Yadav's Bowling Action, Gautam Gambhir's Reaction Steals The Show
पंत-जडेजा-केएल - फोटो : IANS
पंत और जुरेल फिर रहे फ्लॉप
जहां पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की, वहीं ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल एक बार फिर प्रभावित करने में नाकाम रहे। पंत सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस की गेंद को टर्न के खिलाफ लॉन्ग-ऑन के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर लॉन्ग-ऑफ पर चली गई। जुरेल भी सिर्फ एक रन बना सके। ऑफ स्पिन के खिलाफ उनकी तकनीकी कमजोरी एक बार फिर सामने आई।
विज्ञापन
Watch: Ravindra Jadeja Imitates Kuldeep Yadav's Bowling Action, Gautam Gambhir's Reaction Steals The Show
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
जडेजा ने भी खेली उपयोगी पारी
रवींद्र जडेजा ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 63 रन की पारी खेली और पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। मानव सुथार ने भी 41 रन बनाकर प्रभावित किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 90 ओवर में छह विकेट पर 357 रन बना लिए थे। पडिक्कल 142 रन पर नाबाद थे। भारत के लिए दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी रही, जबकि मैदान के बाहर जडेजा और गंभीर के बीच का मजेदार पल सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने वाला रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed