फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former President Ram Nath Kovind visit to Mathura-Vrindavan

Mathura: वैजयंती धाम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग ठाकुरजी का किया पूजन; कड़ी रही सुरक्षा

Sun, 09 Aug 2026 12:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 09 Aug 2026 12:18 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए प्रमुख मार्गों और दर्शन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। वैजयंती धाम से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद निधिवन और सेवाकुंज के दर्शन के लिए रवाना होंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
Former President Ram Nath Kovind visit to Mathura-Vrindavan
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ वृंदावन के वैजयंती धाम आश्रम पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आश्रम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ ठाकुरजी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और ब्रज की आध्यात्मिक भूमि में कुछ समय बिताया।
विज्ञापन


वैजयंती धाम आश्रम में कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवारीजनों का स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


आश्रम की ओर से कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी ने पूर्व राष्ट्रपति को ब्रज की संस्कृति से जुड़े प्रतीक स्वरूप बांसुरी, ब्रज की रज और गौ माता का स्वरूप भेंट किया गया। इन स्मृति चिह्नों को पाकर रामनाथ कोविंद बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने ब्रज की धार्मिक परंपराओं और यहां की आध्यात्मिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति के वृंदावन प्रवास के अंतिम दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रमुख मार्गों और दर्शन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। वैजयंती धाम से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद निधिवन और सेवाकुंज के दर्शन के लिए रवाना होंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed