फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Sopore Police Conducts Searches at 26 Locations in UAPA Case Against Jamaat-e-Islami

जमात-ए-इस्लामी पर शिकंजा: यूएपीए मामले में 26 ठिकानों पर पुलिस का छापा, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

Sun, 09 Aug 2026 11:27 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर
अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 09 Aug 2026 11:27 AM IST
सार

सोपोर पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी से जुड़े यूएपीए मामले में पुलिस जिला सोपोर के 26 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दस्तावेज, साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

विज्ञापन
Sopore Police Conducts Searches at 26 Locations in UAPA Case Against Jamaat-e-Islami
सोपोर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से जुड़े यूएपीए मामले की जांच के तहत सोपोर पुलिस ने रविवार को पुलिस जिला सोपोर में 26 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। ये तलाशी जेईआई के नेताओं, सदस्यों और कार्यकर्ताओं से जुड़े आवासीय एवं अन्य परिसरों में की गई।

विज्ञापन

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से आपत्तिजनक दस्तावेज, साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद कर जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की जांच की जा रही है ताकि प्रतिबंधित संगठन से जुड़े अन्य लोगों गतिविधियों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठनों और उनसे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। तलाशी की पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और नियमों के तहत की गई।

सोपोर पुलिस ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों या संगठनों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed