फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers to block roads tomorrow in protest against the Green Zone.

Mohali News: ग्रीन जोन के विरोध में कल रोड जाम करेंगे किसान

Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers to block roads tomorrow in protest against the Green Zone.
कुराली। गांव बजीदपुर, मलकपुर और सियामीपुर की उपजाऊ जमीन को ग्रीन जोन में शामिल किए जाने के विरोध में किसानों का रोष बढ़ता जा रहा है। मांगों पर कार्रवाई न होने के चलते संघर्ष कमेटी ने 10 अगस्त को माजरी ब्लॉक में रोड जाम करने का ऐलान किया है। कमेटी ने चेतावनी दी कि इसके बाद भी सरकार और संबंधित विभाग ने फैसला वापस लेने की दिशा में कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन

जसपाल सिंह लक्की, रविंदर सिंह बजीदपुर और बलकार सिंह मलकपुर ने कहा कि गमाडा की ओर से शामलाती और नदी क्षेत्र की जमीन को ग्रीन जोन में शामिल करने के बजाय बजीदपुर, सियामीपुर, मलकपुर समेत आसपास के गांवों की उपजाऊ कृषि भूमि को इसके दायरे में लाया गया है। इससे खेती योग्य जमीन के उपयोग और किसानों की आय पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आबादी के आसपास की जमीन ग्रीन जोन में आने से गांवों के विकास पर भी असर पड़ सकता है। कमेटी ने बताया कि मामले को कई बार सरकार और अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब 10 अगस्त को रोड जाम के बाद मांगें न मानी गईं तो किसान संगठनों के साथ संघर्ष तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed