फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shri Krishna Janmashtami will be celebrated with great fanfare in Mohali on September 4.

Mohali News: मोहाली में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Sun, 09 Aug 2026 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami will be celebrated with great fanfare in Mohali on September 4.
मोहाली। केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति (रजि.), मोहाली की ओर से श्री वैष्णो माता मंदिर फेज-3बी1 में जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर शुक्रवार को शहर के सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा से मनाई जाएगी।
विज्ञापन

समिति के महासचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 2 सितंबर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह दोपहर 1 बजे फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर विभिन्न सेक्टरों से होते हुए फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां, महिला संकीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियां और भजन-कीर्तन होंगे। फेज-11 मंदिर के प्रधान प्रमोद मिश्रा ने भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में प्रमोद मिश्रा, प्रीतम राणा, अतुल शर्मा, जितेंद्र कुमार, रमेश चंद, सुरिंदर सूद, सतपाल गुप्ता, प्रदीप सोनी, देशराज गुप्ता, सुधीर गोयल, कुलदीप शर्मा, हरवंश कालिया, गोपाल सिंह और राजेश शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा गायत्री मंदिर फेज-6 से सुदर्शन देव, फेज-3बी2 श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के जनरल सेक्रेटरी सुभाष चोपड़ा, फेज-5 श्री हरि मंदिर के प्रधान महेश मनन, फेज-6 दुर्गा माता मंदिर से एसएन शर्मा और फेज-9 परशुराम मंदिर के प्रधान जसविंदर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed